8 वीं फेल Trishneet Arora कर रहा है करोड़ों की कमाई, रिलायंस जैसी कंपनियां बनी हैं इसकी क्लाइंट
Wednesday, March 22
Shadow

8 वीं फेल Trishneet Arora कर रहा है करोड़ों की कमाई, रिलायंस जैसी कंपनियां बनी हैं इसकी क्लाइंट

कहा जाता है कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है | अगर आपको जीवन में सफलता पानी है और अच्छे पैसे कमाने हैं तो पढ़ाई करना बहुत जरूरी है| इसी बात पर एक कहावत भी है- “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब” | पर यह कहावत Trishneet Arora पर नहीं सूट करता है | त्रिशनित को कभी भी पढ़ाई से लगाव नहीं था | वह हमेशा वीडियो गेम और कंप्यूटर में ही लगा रहता था | जिसके कारण वह आठवीं कक्षा में फेल हो गया और आगे की पढ़ाई भी रोक दी | चलिए जानते है आखिर कैसे बने Cyber Security Expert.

त्रिशनित अरोड़ा की रुचि :-
त्रिशनित अरोड़ा मुंबई के निवासी हैं | उनका पढ़ाई में बिलकुल भी मन नही लगता था | और शायद यही वजह थी कि उनका परिवार काफी परेशान रहता था | त्रिशनित अरोड़ा की रुचि कंप्यूटर से जुड़ी चीज़ों में थी जो उनकी सफलता बनी | वह हर समय वीडियो गेम खेला करता  था और कई घंटो तक कम्प्यूटर में बैठा रहता था | पिता के द्वारा बार बार पासवर्ड चेंज करने पर भी उसको क्रैक कर देता था | उसका यह हुनर उसे आज 23 साल में साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट ( Cyber Security Expert ) बना दिया है |
Trishneet Arora Receiving State Award
कहा तक और कैसे की आगे की पढ़ाई ?
फेल होने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने Trishneet Arora के पेरेंट्स को बुलाया | प्रिंसिपल ने कहा आपका बच्चा आठवीं कक्षा फेल कर गया है | उसके बाद माता-पिता के पूछने पर उन्होंने बताया कि मै कंप्यूटर में ही अपना कैरियर बनाऊँगा | फिर क्या देखते ही देखते उन्होंने स्कूल छोड़ दिया है और कंप्यूटर की चीजों को सीखने में लग गए | एक ओर वह अपना मुकाम हासिल करता रहा और दूसरी ओर 12वीं डिस्टेंस एज्यूकेशन के साथ-साथ बीसीए भी कंप्लीट कर लिया |

कैसे प्रोजेक्ट पर काम किया और फिर अपनी कंपनी खोली ?
महज 19 साल की उम्र में त्रिशनित ने कम्प्यूटर फिक्सिंग और सॉफ्टवेयर क्लीनिंग को सीख लिया | उसके बाद उसने छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया | त्रिशनित कहते है कि उनका पहला चेक 60 हजार रुपये का था | यहीं से ही खुद की कंपनी खोलने का सोचा | कुछ समय बाद एक साइबर सिक्युरिटी कंपनी खोली जिसका नाम टीएसी सेक्यूरिटी सॉल्यूशन है |
Trishneet Arora Founder TAC Security Solutions
कौन कौन सी कंपनी से जुड़े हैं त्रिशनित ?
वर्तमान में रिलायंस, सीबीआई, पंजाब पुलिस, एवन साइकिल जैसी कंपनियों को टीएसी सेक्यूरिटी सॉल्यूशन अपनी साइबर से जुड़ी सर्विसेज दे रही है | भारत में इस कंपनी के चार ऑफिस हैं और लगभग 40% क्लाइंट्स इन्हीं दफ्तरों से डील करते हैं | दुबई में भी इनका एक ऑफिस है | Trishneet Arora ने डोमेस्टिक मार्केट और मिडिल ईस्ट से 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का राजस्व अर्जित कर लिया है |
इसके अलावा “हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा”, “दि हैकिंग एरा” और “हैकिंग विद स्मार्ट फोन्स” जैसी हैकिंग पर आधारित किताबों को भी उसने स्वयं लिखी हैं |
hacking talk with trishneet arora
%d bloggers like this: