Tuesday, October 3
Shadow

कैसे करें स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल ( Tips to boost your Mental Health )

मानव जीवन एक ऐसा जीवन है जो कई जिम्मेदारियों और परेशानियों से घिरा होता है | रोज की भाग दौड़ जिंदगी से इंसान जितना शारीरिक रूप से थकता है उतना ही मानसिक रूप से भी | कई बार नींद में भी कुछ न कुछ परेशानियों के बारे में सोचता रहता है | जिसके कारण मानसिक रूप से बीमार हो जाता है | ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है | See here some tips to boost your Mental Health.
[the_ad id=”3627″]
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस:-

मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 11 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है | इसमें मानसिक रूप से पीड़ित रोगियों को स्वयं सुधार करने के तरीके सिखाये जाते हैं | उन्हें ये बताया जाता है कि कैसे आप अपने को खुश रख सकते हैं | और कैसे परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं | इस दिवस के अवसर पर लोगों की मनोदशा को बढ़ावा मिलता है |

 

world mental health day

 

करें मानसिक योग :-
अगर आपको डिप्रेशन से बचना है तो योग एक अचूक रामबाण है | योग एक जड़ीबूटी की तरह है जिसके करने से इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो जाता है | ऐसा करने से आप दवाई लेने से बच जाते हैं | एक शोध में यह पाया गया कि जो लोग बिल्कुल भी योग नहीं करते हैं उनमे  डिप्रेशन का 44% ज्यादा चांस होता है | और जो लोग सप्ताह में एक से दो घंटे व्यायाम करते हैं उनमें 12% चांस होता है। अगर हम नियमित रूप से योग करें तो निश्चित रूप से हम अपने Mental Health की देखभाल कर सकते हैं |

mental health yoga


रोज़ाना शांत मन से 7-8 घंटे की नींद ले:-
अपने मन ( दिमाग ) को शांत और स्वस्थ रखने का सबसे पहला तरीका नींद पूरी करना है | एक शोध में यह पाया गया कि स्वस्थ रहने के लिए 6 -8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है | यह आपको ताजगी महसूस कराता है |

mental health sleep

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच रहें :-
प्राकृतिक सुंदरता आपके मन को आकर्षित करता है | यह आपके दिमाग में चल रही चिताओं से मन को हटाता है | प्राकृतिक सौंदर्य के लिए आप समुद्र के किनारे घूमने जा सकते है , पहाड़ी इलाकों में, बर्फीली जगहों में भी घूमने जा सकते हैं | यह  Mental Health को सुधारने में बहुत मदद करता है |

mental health

%d bloggers like this: