Tuesday, November 28
Shadow

अपने जीवन काल में 8 बार शादी करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री: एलीजाबेथ टेलर

Elizabeth Taylor हॉलीवुड जगत की एक महान अदाकार है | जिसके अभिनय के लिए हर किसी ने सराहा है | उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे विश्व में होते रहे हैं | उनकी बैंगनी आंखें हर किसी को पलक झपकते ही दीवाना बना देती थी |

elizabeth-taylor-voilet-eyes

बचपन :-
Elizabeth Taylor जन्म 27 फरवरी 1932 को लन्दन में हुआ था | वह बचपन में ही इतनी खुबसूरत थी | उनके एक पारिवारिक मित्र ने उन्हें फिल्मो में अदाकारी के लिए जाने को कहा | घर में सब लोगों ने यह कदम उठाने में उनका साथ भी दिया |

elizabeth-taylor-childhood

फ़िल्मी कैरियर :-
10 साल की उम्र में एलीजाबेथ टेलर ने अपनी पहली फिल्म “There’s one born every minute” में काम किया | इस फ़िल्म को UNIVERSAL स्टूडियो ने बनाई थी | मगर Elizabeth Taylor का सफ़र UNIVERSAL स्टूडियो  के साथ ज्यादा दिन नहीं चल पाया | किसे पता था कि एक सुनहरा मौका उनका इंतज़ार कर रहा है | UNIVERSAL स्टूडियो छोड़ते ही उन्हें MGM से बुलावा आ गया |

Elizabeth-Taylor-Butterfield-8-Oscars



MGM के साथ एलीजाबेथ टेलर ने National Velvet जैसी फिल्म की | यह फ़िल्म हॉलीवुड में आज भी एक कीर्तिमान है | उनकी उम्र बढती गयी और वह सफलता की सीढ़ी चढ़ती गयी | 1960  में उन्हें ” BUtterfield 8 ” के लिए ऑस्कर से नवाज़ा गया | यह अपने आप में ही एक काबिले तारीफ उपलब्धि है | 1963 में उन्हे उस समय की सबसे बड़े बजट की फिल्म Cleopatra में लिया गया | उनकी तनख्वाह उस समय 1,000,000$ थी |  यह देख कर आप समझ सकते हैं कि आज भी कई अभिनत्री इस वर्ग तक नहीं पहुँच पाती हैं |

वैवाहिक जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें :-
एलीजाबेथ टेलर ने अपने जीवन काल में 8 बार शादी की | और इन शादियों से उनके 4  बच्चे भी जन्म लिए | 70 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म से रिटायरमेंट ले लिया था | बस कुछ शोज में जरुर दिखती थीं | Elizabeth Taylor अपने आप में ही एक ऐसा नाम है जिन्हें सालों तक अपनी खूबियों के लिए याद किया जायेगा |

elizabeth-taylor-marrige-life

Leave a Reply

%d bloggers like this: