
वैज्ञानिकों का दावा, 5 करोड़ साल पहले जमीन पर चलती थी ह्वेल
करीब पांच करोड़ साल पहले ह्वेल के पूर्वज इंडोहायस ( Indohyus ) जम्मू-कश्मीर में रहते थे। इतना ही नहीं ह्वेल मछली (whale fish) की उत्पत्ति भारत में हुई है। यहीं से वह दुनिया भर के समुद्रों में फैली। राजोरी के कालाकोट में मिले उसके जीवाश्म के अध्ययन से पता चला कि वह पूरी तरह थलचर और शाकाहारी थी।
The ancestors of Whale- Indohyus
करीब सात-आठ साल पहले कालाकोट में जियोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया में जियोलोजिस्ट रहे ए रंगाराव ने कालाकोट में इसके जीवाश्म खोजे थे।
यहां तीन से चार कंकाल मिले। हालांकि ये सभी टुकड़ों में थे। जिन्हें जोड़कर उसका स्वरूप देखा गया कि वह कैसी थी। ये जीवाश्म रंगाराव के देहरादून स्थित आवास के म्यूजियम में सुरक्षित रखे हैं। उन्होंने इन जीवाश्मों को अपने सहयोगी शोधकर्ता अमेरिकी जियोलोजिस्ट को अध्ययन के लिए दिए थे।
उस समय इस whel fish की पहचान नहीं हो सकी ...