
8 वीं फेल Trishneet Arora कर रहा है करोड़ों की कमाई, रिलायंस जैसी कंपनियां बनी हैं इसकी क्लाइंट
कहा जाता है कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है | अगर आपको जीवन में सफलता पानी है और अच्छे पैसे कमाने हैं तो पढ़ाई करना बहुत जरूरी है| इसी बात पर एक कहावत भी है- "पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब" | पर यह कहावत Trishneet Arora पर नहीं सूट करता है | त्रिशनित को कभी भी पढ़ाई से लगाव नहीं था | वह हमेशा वीडियो गेम और कंप्यूटर में ही लगा रहता था | जिसके कारण वह आठवीं कक्षा में फेल हो गया और आगे की पढ़ाई भी रोक दी | चलिए जानते है आखिर कैसे बने Cyber Security Expert.
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
त्रिशनित अरोड़ा की रुचि :-
त्रिशनित अरोड़ा मुंबई के निवासी हैं | उनका पढ़ाई में बिलकुल भी मन नही लगता था | और शायद यही वजह थी कि उनका परिवार काफी परेशान रहता था | त्रिशनित अरोड़ा की रुचि कंप्यूटर से जुड़ी चीज़ों में थी जो उनकी सफलता बनी | वह हर समय वीडियो गेम...