
रैनसमवेयर की हुई वापसी : भारत पर भी हो सकता है इसका ख़तरा
Ransomware एक प्रकार का वायरस है जो दुनियाभर के कई देशों को अपने चपेट में ले लिया है | यह virus इतना खतरनाक है कि रूस , यूक्रेन जैसे देशों में बहुत बुरी तरह से साइबर अटैक करके रखा है| और अब इसका भारत पर भी खतरा मँडराता हुआ नजर आ रहा है | कहा जा रहा है कि भारत पर भी इसका अटैक हुआ है पर गुलशन राय, जो भारत के साइबर सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख ( head ) हैं , ने अभी इस बात से इंकार कर दिया है |
रैनसमवेयर का यूक्रेन पर बुरा असर :-
पिछले साल ऐसा ही एक वायरस 'पेटवा' के नाम से आया था पर यह रैनसमवेयर इससे भी ज्यादा खतरनाक है | आईटी विशेषज्ञों के अनुसार यह एक प्रकार का 'गोल्डन-आई' है | यूक्रेन में जहां एक ओर इलेक्ट्रॉनिक चीजें ख़राब हो रहीं हैं वहीं दूसरी ओर सेंट्रल बैंक , विमान निर्माता कंपनी एंटोनोव और डाक सेवाएं भी इसके खतरे का शिकार हुई हैं | बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी पायी ग...