
ऐसे थे हमारे मगध के राजा सम्राट अशोक !
राजा अशोक के बारे में कुछ लोगो का मानना है की वो बड़े क्रूर राजा थे वही कुछ लोगो का मानना है की
उन्होंने अपनी शासनकाल में बहुत सारे धार्मिक कार्य किये तो आइये जाने की कैसे थे चक्रवर्ती राजा अशोक ?
अशोक मगध के राजा बिंदुसार के पुत्र थे। वैसे तो कोई भी उनकी जीवन का अनुमान उस समय की लिखी गई कहानियो से लगता है लेकिन बोद्ध ग्रन्थ दीपवंश अनुसार उनके पिता बिंदुसार के १६ रानियां थीं और अशोक के अलावा उनके १०० भाई थे। अशोक अपने सभी भाईयो में सबसे अधिक बुद्धिमान और प्रतिभाशाली थे। अशोक को शाशन की जानकारी के लिए उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई थी।
बचपन से ही बुद्धिमान थे अशोक
एक समय ऐसा भी आया था जब बिंदुसार के शासनकाल में बिंदुसार को अपने श्रेष्ट पुत्र को चयन करने में परेशानी नही हुई क्योंकि जब तक्षशिला में बिंदुसार के खिलाफ विद्रोह हुआ तो उस विद्रोह को शांत करने में बिंदुसार...