
जानिए अंजली तेंदुलकर से जुड़े कुछ रहस्य in Hindi
कहते हैं हर कामयाब इंसान के पीछे एक लड़की का हाथ होता है| वैसे तो इतिहास में इसके कई उदाहरण हैं, पर सचिन तेंदुलकर का परिवार इसका ऐसा उदाहरण है जिसके बारे में आज सभी जानते हैं| सचिन तेंदुलकर की पत्नी Anjali tendulkar जो कि एक डॉक्टर हैं, एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने अपने काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी संभाला है| और आज के युवायों के लिए वह एक मिसाल हैं |
एयरपोर्ट पर सचिन को 6 साल बड़ी अंजली से हुआ प्यार ( anjali tendulkar love story):-
अंजली तेंदुलकर का जन्म 10 नवम्बर 1969 में हुआ| उनके पिता गुजरात के एक प्रसिद्ध उद्योगपति हैं और उनकी माँ ब्रिटिश हैं | उनकी मुलाकात सचिन तेंदुलकर से पहली बार 1990 में मुंबई एअरपोर्ट पर हुई जब वह अपने पहले इंग्लैंड के दौरे से वापस आ रहे थे, और अंजली अपनी माँ को लेने एअरपोर्ट पहुंची हुई थी | उन दोनों के ही एक मित्र ने उन्हें एक दुसरे से परिचय कराया, उ