
आपबीती के जरिये बाल विवाह से पीड़ित महिलाओं ने सुनाई अपनी दास्ताँ ( Aap Beeti )
APP BEETI महिला उत्पीड़न पर आधारित एक कार्यक्रम है | APP BEETI कार्यक्रम में उन महिलाओं से बातचीत की गई जिन्होंने मानसिक और शारीरिक यातनाएँ झेली हैं | बाल विवाह से पीड़ित महिलाओं ने इस कार्यक्रम के जरिये अपने अंदर के दर्द को बयाँ किया है| आपबीती कार्यक्रम महिलाओं ने यह बताया है कि कैसे उनके पति और ससुराल वाले परेशान करते थे और मारते पीटते थे | कई महिलाओ को अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल के अफेयर का भी सामना करना पड़ा है | तो आइये जानते है आपबीती में बात की गयी औरतों के बारे में -
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
साल भर के अंदर पति की हुई मौत :-
15 साल की उम्र में रिज़वाना की शादी उसके पड़ोस के ही एक लड़के से हो गयी | पर बीमारी के कारण एक साल में ही उसके पति की मौत हो गयी | उस समय वह गर्भ धारण कर चुकी थी | उसके ससुराल वालो ने बिना कुछ सोचे उसे 10 हजार रुपये दिया ...