पुरातन काल से चली आ रही कई बातों का हम अनुसरण (follow) तो करते रहते हैं, पर इसके पीछे छिपा कारण हमें पता नहीं होता है | बस हम घर में चली आ रही परमपरा को निभाते रहते हैं | जो धीरे धीरे ( superstition ) का रूप ले लेता है |
क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर क्या कारण है जो हमें हमारी पूर्वजों द्वारा कही हुई बातों को मानते हैं |हमारे पास कुछ ऐसे तथ्य हैं जिन पर हम अंधविश्वास ( superstition ) तो करते हैं पर वास्तविकता कुछ इस प्रकार है |
मंदिर में तांबे की ही घंटी क्यों लगती है :-
मान्यता है कि घंटी बजाने से भगवान खुश हो जाते हैं | या कुछ लोग कहते है की हमारा ध्यान भगवान पर लग जाता है | पर असलियत यह है कि ताम्बे की घंटी बजाने पर उसमे से जो ध्वनि निकलती है वह हमारे शरीर के सातों केंद्र को सक्रिय कर देता है |

श्राद्ध का खाना कौओं को ही क्यों दिया जाता है :-
श्राद्ध के दिनों में पूर्वजों का खाना हम कौओ को ही देते हैं | कहा जाता है कि कौवे हमारे पूर्वजों के रूप में आते हैं | पर सच्चाई यह है कि कौवे हमारे इर्द गिर्द आसानी से मिल जाते है, जिन्हे श्राद्ध का खाना खिलाने के लिए ढूँढना नही पड़ता है |
श्राद्ध के दिनों में पूर्वजों का खाना हम कौओ को ही देते हैं | कहा जाता है कि कौवे हमारे पूर्वजों के रूप में आते हैं | पर सच्चाई यह है कि कौवे हमारे इर्द गिर्द आसानी से मिल जाते है, जिन्हे श्राद्ध का खाना खिलाने के लिए ढूँढना नही पड़ता है |

घर से बाहर जाते समय दही खाना :-
कहा जाता है कि जब भी कोई शुभ काम करने जा रहे हो , या घर से किसी भी कारण बाहर जाना होता है तो दही खाना चाहिए | लोगों की धारणा अनुसार ऐसा करने से शुभ होता है | पर दही शुभ और अशुभ से कोई नाता नहीं होता है | इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि दही पेट को ठंडा बनाये रखता है | दही चीनी ( curd with sugar ) खाने से ग्लूकोज़ की मात्रा शरीर में बनी रहती है |

गुरुवार और शनिवार को बाल नहीं धोना चाहिए :-
पुरातन काल से चली आ रही यह अंधविश्वास आज भी कई घरो में सक्रिय है | कहते है कि इन दोनों दिन में से किसी भी दिन बाल धोने से बुरा होता है | जबकि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पानी बचाया जा सके | बाल धोने ( hair wash ) में ज्यादा पानी खर्च होता है | पुराने समय में लोगो को पानी इकठ्ठा करके रखना पड़ता था, जिसके बचाव के लिए ऐसा करते थे |

नीम्बू, मिर्ची का उपयोग बुरी नज़र को दूर रखने में :-
अक्सरः हम देखते या सुनते हैं कि नीम्बू और मिर्च ( lemon and chili ) टांगने से बुरी नज़र लगती है, बल्कि सत्य यह है कि ऐसा करने से उसमे उपस्थित साइट्रिक एसिड कीड़े – मकोड़ो को घर के अंदर नहीं आने देता है |
