[the_ad id=”3627″]
पार्टी का नाम सुनते ही न जाने क्या हो जाता है औरतों को | बस उनके दिमाग में एक ही बात आती है पार्लर | फिर क्या करवा लेती है ब्लीच, फेशियल, मैनीक्योर एंड पेडीक्योर | पर क्या आपको पता है फेशियल करवाने के कुछ घंटो बाद तक आपको क्या चीजें नहीं करना चाहिए | आपकी यह छोटी सी गलती आपके चेहरे के निखार को गायब कर सकती है | तो जानिए ऐसी कौन सी गलतियां हैं जिनसे बचना चाहिए | There are some precautions after facial that must be used.
Care tips / precautions after facial
मेकअप को इस तरह avoid करें:-
फेशियल के तुरंत बाद Makeup को avoid करें | क्यूँकि फेशियल करवाने से आपके चेहरे के छिद्र खुल जाते हैं | इन्हे सिर्फ हवा मिलना चाहिए | अगर आप चेहरे पर मेकअप लगाते हैं तो यह सीधे उन छेदों में भर जाता है | जिससे ये केमिकल कही न कही उन छिद्रों के ज़रिये आपकी स्किन को खराब कर देती है | लिहाज़ा फेशियल के लगभग 48-72 घंटों तक मेकअप को भूल जाएँ |

साबुन या फेसवॉश से बचें :-
कई बार हमें लगता है कि चेहरा गन्दा हो गया है और झट से हम उसको साबुन या फेसवॉश से धोने लगते है | यह हमारी सबसे बड़ी गलती होती है | ऐसा न करने के लिए पार्लर वाले भी बोलते है | अगर आपको चेहरा धोना है तो सिर्फ हल्के ठन्डे या नार्मल पानी से ही धोएं | अगले ही दिन या फेशियल के कुछ घंटो बाद साबुन का उपयोग न करें | चाहें तो आप बेसन और दूध के पेस्ट को लगाकर गन्दगी हटा सकती हैं | बेहतर त्वचा के लिए 3 – 4 दिन बाद ही साबुन या फेसवॉश जैसी चीज़ों का इस्तेमाल करें |

अपरलिप्स और थ्रेडिंग हमेशा फेशियल के पहले करवाएं:-
Precautions after facial is very important thing. कई बार हम जल्दी में आकर फेशियल करवा लेते हैं | उसके बाद हम सोचते हैं कि थ्रेडिंग करवाएं या नहीं | हमारी मानें तो बिल्कुल न करवाएं | क्यूँकि ऐसा करवाने से आपकी आखों की स्किन कट या रगड़ खा सकती है | जिससे निशान पड़ने के चांस बढ़ जाते हैं | अगर आपको थ्रेडिंग या अपरलिप्स करवानी है तो फेशियल के तुरंत पहले या हो सके तो कुछ दिन पहले करवाएं |

स्क्रब के बारे में भी न सोचें:-
हमें लगता है कि भले ही साबुन ज्यादा हानिकारक होता है तो क्यों न स्क्रबर का यूज़ किया जाये | ऐसा करना चेहरे के साथ खिलवाड़ करना है | क्या आपको पता है कि फेशियल के बाद आप कुछ दिनों तक स्क्रबर भी नहीं कर सकते हैं | स्क्रबर करने से आपको कील ,मुहासों का भी सामना करना पड़ सकता है | 3 – 4 दिन बाद ही आप स्क्रब करने की सोचें, इसके पहले बिल्कुल भी नहीं |

कुल मिलाकर यह निष्कर्ष निकलता है कि फेशियल के 3-4 दिनों बाद तक आप अपने चहरे किसी प्रकार का क्रीम, मेकअप या केमिकल चीज़ो का उपयोग न करें | सिर्फ और सिर्फ शुद्ध हवा और पानी ही लगने दे | धूप और धूल दोनों से ही बचें | These precautions after facial will glow your skin definitely.
You must log in to post a comment.