Wednesday, October 4
Shadow

विरासत में मिली बिहार – पटना के आकर्षण ने पर्यटकों को लुभाया ( Most famous places to visit Patna Bihar )

बिहार भारत के 36 राज्यों में से एक है जो पूर्व क्षेत्र में स्थित है | बिहार की राजधानी पटना है | पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र है | यह दुनिया का सबसे पुराना शहर है | यह पटना शहर गंगा नदी के दक्षिणी तट के पास स्थित है। तो आइये जानते हैं पटना के आस पास ऐसी कौन सी पर्यटन स्थल ( most famous places to visit Patna Bihar ) हैं जहाँ पर लोग अक्सर घूमने जाया करते हैं |
Bihar
source: hindinews18.com
 

वैशाली :-
प्राचीन काल से टिका हुआ यह शहर विश्व शांति स्तूप के लिए प्रसिद्ध है | वैशाली भगवान महावीर की जन्मभूमि है | यहीं पर ही भगवान गौतम बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया था | यहाँ पर 2300 साल पुराना अशोक स्तंभ है जिसके शीर्ष पर बने महान सिंह के सौंदर्य को देखने को मिलता है | यहाँ पर एक सुंदर जापानी शांति मंदिर भी है |
बोधगया :-
बौद्ध धर्म को मानने वाले पर्यटक यहाँ जरूर आते हैं | बोधगया ( most famous places to visit Patna Bihar ) में ही भगवान बुद्ध ने एक वृक्ष के नीचे बैठकर ज्ञान प्राप्त किया था | इस पवित्र स्थान पर स्वयं दलाईलामा भी आते हैं |अक्तूबर से लेकर मार्च महीने तक का मौसम बहुत ही रंगीन होता है | चारो तरफ एक शांति का वातावरण बना होता है | बौद्ध धर्म के अलावा हिन्दू धर्म के पर्यटक भी आते हैं | यह शहर ज्ञान और कला से परिपूर्ण है। गौतम बुद्ध के चार प्रमुख स्थल हैं जिनमें से बोधगया सबसे महत्वपूर्ण है | इसके अलावा कुशीनगर, लुम्बिनी और सारनाथ ये तीन स्थल हैं।

नालंदा :-
नालंदा ( most famous places to visit Patna Bihar) बिहार में  सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | हर साल बड़ी तादाद में भारतीय और विदेशी पर्यटक इसकी भव्यता को देखने जरूर आते हैं | नालंदा में स्थित कई ऐसी जगह हैं जिन्हे जरूर देखने चाहिए जैसे कि – नालंदा मेमोरियल हॉल, नालंदा पुरातत्व संग्रहालय, नालंदा विश्वविद्यालय और नालंदा महाविहार के खंडहर |
Bihar
source; internetmedia.com
राजगीर :-
राजगीर मुख्य रूप से अपने गर्म पानी के झरने, ग्रीधराज पर्वत, बुद्ध गुफा और पांच चोटियों पर जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह मगध के राज्य की पहली राजधानी है | महावीर और गौतम बुद्ध भी इस स्थान पर भ्रमण करने आया करते थे |

पटना का गांधी सेतु :-
गांधी सेतु गंगा नदी पर बना एक पुल है | यह पुल पटना और हाजीपुर को जोड़ता है | यह नदी पर बना भारत का दूसरा सबसे लम्बा पुल है | इसकी लम्बाई 5,750 मीटर है | इसे सन 1982 में बनाया गया था |

पटना की संस्कृति, त्यौहार :-
पटना मिथिला पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध है जिसे मधुबनी पेंटिंग भी कहते हैं | यहाँ पर हर साल नवंबर के महीने में सोनपुर मेला लगता है । मौर्य युग में आरंभ होने वाला यह उत्सव अब तक मनाया जाता है। आपको बता दें कि सोनपुर मेला मुख्य रूप से एक पशु मेला है | इस मेले में सभी प्रकार के पशु देखने को मिलते हैं | छठ पूजा यहाँ का एक प्रसिद्ध त्यौहार है जैसे चार दिनों तक मनाया जाता है |

Bihar
source; Amarujala.com
%d bloggers like this: