Know about Indian state
Indian state
आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh )
यह state भारत के दक्षिण क्षेत्र में स्थित है | इसकी capital हैदराबाद है, पर कुछ सालों बाद अमरावती को इसकी राजधानी बना दी जाएगी | आंध्र प्रदेश दार्शनिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों लिए जाना जाता है | तिरुपति, नागार्जुनसागर, विशाखापतनम और विजयवाड़ा इन जगहों पर लोगो का घूमना लगा रहता है | इसके अलावा यह अपनी संस्कृति और कला के लिए भी प्रसिद्ध है | दशहरा, दीपावली, श्री रामनवमीं, विनायक संक्राति और चविथि जैसे त्यौहार यहाँ खास रूप से मनाये जाते हैं।

अरुणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh )
यह Indian state अपने विशाल पर्वत और बर्फ से ढंकी चोटियां के कारण बहुत ही प्रसिद्ध हैं | इसकी राजधानी ईटानगर और गुवाहाटी है | यह सबसे आकर्षक राज्यों में से एक है | सिन्यी बोमडिला, तवांग और ग्याकर यहाँ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं | इनका विश्वास जीववाद से जुड़ा हुआ है।

असम ( Assam )
यह राज्य India के पूर्वोत्तर में स्थित है | इसकी राजधानी दिसपुर है | असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होने के कारण एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है । यहाँ का सबसे खास त्यौहार बीहू है। कामाख्या मंदिर, उमानंदा, नबग्रह, गांधी मंडप, राज्य ज़ू आदि यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।
बिहार ( Bihar )
बिहार भारत के पूर्व क्षेत्र में स्थित है | इसकी राजधानी पटना है | यह राज्य प्राचीन काल से चली आ रही परम्पराओं को निभाने के लिए प्रसिद्ध है | कहा जाता है कि बिहार के लोग जीवंत होते हैं । बुद्ध पूर्णिमा, छठ, सरस्वती पूजा, होली, महाशिवरात्री आदि त्योहारों को बहुत उत्सव से मनाते हैं। गया, नालंदा, वैशाली, पटना, महाबोदी मंदिर यहाँ के मशहूर स्थल हैं |
चंडीगढ़ ( Chandigarh)
यह राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश है | चंडीगढ़ एक राज्य होने के साथ – साथ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की Capital है। राॅक गार्डन, रोज़ गार्डन, सुखना झील और लैश्योर वैली आदि यहाँ के पर्यटक केंद्र हैं | यह शहर देश का सबसे साफ सुथरा शहर घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh)
छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहते हैं | यह भारत के मध्य में स्थित राज्य है| इसकी राजधानी नया रायपुर है | यह राज्य बिजली और स्टील के स्रोतो के लिए भी मशहूर है।यहाँ के झरने, वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय पार्क तथा गुफाएं छत्तीसगढ़ का मुख्य आकर्षण हैं।
दादरा और नागर हवेली ( Dadra and Nagar Haveli )
यह राज्य भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है | यहाँ की राजधानी सिलवासा है | यहाँ पर स्थित वैनगंगा गार्डन, नक्षत्र गार्डन एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है| ये गार्डन लोगो को मोहित कर देते है| यहाँ के रहने वाले निवासी बड़े सरल स्वभाव के हैं।
दमन और दीव ( Daman and Diu )
दमन और दीव राज्य अरब सागर में स्थित है | यहाँ की राजधानी स्वयं दमन है | यह गुजरात राज्य के काफी नजदीक है | दमन और दीव भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है | यह प्रदेश कई संस्कृतियों जैसे यूरोपीय, भारतीय और आदिवासीयों का मिश्रण है। नृत्य और संगीत इनके रगों में बहता है जो उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं।
गोवा ( Goa )
गोवा भारत का सबसे खुशहाल राज्य माना गया है | गोवा की राजधानी पणजी है | यह प्रदेश मालाबार तट पर स्थित है | लंबे समुद्र तट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते है| गोवा का बीच रिसाॅर्ट हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है | यह प्रदेश वास्तुकलाओं का मिश्रण है |
गुजरात ( Indian state Gujarat)
यह प्रदेश भारत के पश्चिम क्षेत्र में स्थित है | यहाँ की राजधानी गांधीनगर है | यहाँ के लोग जितने खाने और खिलाने के शौक़ीन है उतने ही नृत्य और संगीत में भी दिलचस्पी रखते हैं | यह राज्य सिंधु घाटी सभ्यता से परीपूर्ण है | यहाँ का गरबा और डांडिया नृत्य पूरे देश में छाया हुआ है।
हरियाणा ( Haryana )
पंजाब से विभाजन बाद हरियाणा स्वयं एक राज्य बन गया | इसकी राजधानी भी चंडीगढ़ ही है | इस राज्य में सिंधु घाटी सभ्यता और वैदिक सभ्यता से संबंधित सभी संस्कृतियाँ आज भी देखने को मिलती है | साइना नेहवाल, विजेंदर सिंह बेनीवाल, अजय जडेजा और सुशील कुमार आदि जैसे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहाँ जन्म लिए हैं |
हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh )
देवो की भूमि ‘देव भूमि’ के नाम से कहा जाने वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है | यह भारत के उत्तर दिशा में स्थित है | इसकी राजधानी शिमला है | इस टूरिस्ट हब पर दुनिया के कई हिस्सों से पर्यटक आते हैं। यहाँ पर लोगो को आइस स्केटिंग, राफ्टिंग करने में बहुत मज़ा आता है।
जम्मू और कश्मीर ( jammu and kashmir )
जम्मू और कश्मीर राज्य मुख्य रूप से इन तीन क्षेत्र – जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख से मिलकर बना है | इसकी राजधानी श्रीनगर है | वैष्णों देवी और अमरनाथ यहाँ के धार्मिक स्थल हैं। यहाँ पर दर्शन के लिए सालभर लोगों का तातां लगा रहता है |
झारखंड ( Jharkhand )
झारखण्ड जंगलों से घिरा से एक राज्य है | इस प्रदेश को ‘वन की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है | यहाँ की राजधानी रांची है | झारखंड में लौह, कोयला, तांबा बहुतायत रूप में पाए जाने वाला खनिज पदार्थ है | बैधनाथ धाम, रांची हिल, नेतरहट और सूर्य मंदिर यहाँ के पर्यटक स्थल है |
कर्नाटक ( Karnataka )
यह राज्य अरब सागर और लक्षद्वीप सागर से घिरा हुआ भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित है | इसकी राजधानी बैंगलोर है | यहाँ पर बहुत से प्राचीन मंदिर और आकर्षक पर्वत देखने को मिलते हैं | मकर संक्राति, रमजान, बसव जयंती और उगाडि यहाँ के प्रमुख त्यौहार हैं |
केरल ( Kerala )
केरल राज्य भारत के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में विराजमान है। यहाँ की राजधानी तिरुवनंतपुरम है | यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य लोगो को मोहित कर लेता है| यहाँ की संस्कृति अनूठी है | केरल का कथकली, कूडियाट्टम और मोहिनीअट्टम नृत्य पूरी दुनिया में मशहूर है | इसके अलावा कर्नाटक संगीत भी इस राज्य का अभिन्न हिस्सा है।
लक्षद्वीप ( lakshadweep )
केंद्र शासित प्रदेशों में यह राज्य भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है | लक्षद्वीप सागर में स्थित है | इसकी राजधानी कवरेटी है | यहाँ के लोग ज्यादातर इस्लाम धर्मको मानते हैं | स्नोर्कलिंग और स्कूबा डायविंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स बहुत ही मशहूर हैं |
मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh )
भारत का ह्रदय के नाम से पुकारे जाने वाला यह राज्य भारत में मध्य में स्थित है | यहाँ की राजधानी भोपाल है | मध्य प्रदेश कई जनजातियों का समूह है | बांधवगढ़ राष्ट्रीय पार्क ,केरेरा वन्यजीव अभयारण्य और कान्हा राष्ट्रीय पार्क यहाँ के राष्ट्रीय पर्यटक स्थल हैं। मैहर, साँची का स्तूप, ग्वालियर जैसी जगहों पर भी लोग घूमने जाते हैं|
महाराष्ट्र ( Maharashtra )
यह राज्य भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है | इसकी राजधानी मुंबई है | इसे भारत देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा राज्य घोषित किया गया है। गणेश चतुर्थी यहाँ का प्रमुख त्यौहार है। इसके अलावा अजंता एलोरा फेस्टीवल और एलिफेंटा फेस्टीवल भी मनाया जाता है। इस राज्य के मराठी और हिंदी फिल्म उद्योग लोगो को आकर्षित करते हैं |
मणिपुर ( Manipur )
देश का यह राज्य पूर्वोत्तर भाग मेें स्थित है। इसकी राजधानी इम्फाल है | यहाँ का पारंपरिक मणिपुरी नृत्य बहुत ही प्रचलित है | यह नृत्य भगवान श्री कृष्ण और उनकी प्रेमिका राधा पर आधारित है। इस राज्य में महिलाों का औदा समाज में उंचा है। मणिपुर की झीलें, पहाडि़यां , द्वीपों, झरने और गुफायें इसे पर्यटक केंद्र बनाया है।
मेघालय ( Meghalaya )
असम और बांग्लादेश से घिरा यह राज्य ‘बादलों का घर’ कहलाता है। इसकी राजधानी शिलॉंग है | यह राज्य जंगलों के बीच में बसा हुआ है | जिसके कारण यहाँ हमेशा बदल छाये हैं और बारिश होती रहती है | इस तरह के प्राकृतिक और मनोहर नज़ारे को देखने के लिए पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है | यह सैलानियों का आकर्षण केंद्र बन चुका है।
मिज़ोरम ( Mizoram )
मिज़ोरम भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। इसे ‘लैंड आॅफ हाइलैंडर्स’ के नाम से भी जाना जाता है | इसकी राजधानी आइजोल है | मिज़ोरम में भिन्न भिन्न धर्म को मानने वालो लोग निवास करते हैं | चेरव और खुल्लम यहाँ का मुख्य नृत्य है | मिज़ो का लोक संगीत उनकी जुबां पर रखा रहता है |
नागालैंड ( Nagaland )
यह भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में स्थित है | नागालैंड एक पर्वतीय प्रदेश है | इसकी राजधानी कोहिमा है | वैसे तो यहाँ का गुवाहाटी शहर बहुत प्रसिद्द है | यह राज्य 16 जनजातियों का समूह है | भिन्न भिन्न जाति के होने के कारण साल भर यहाँ उत्सव का माहौल बना रहता है |
दिल्ली ( Delhi )
दिल्ली भारत की राजधानी है यूँ कहें तो यह भारत की राष्ट्रीय राजधानी है | दिल्ली राजवंशों, शासकों और राजनीतिज्ञों की राजधानी है | इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार, लोटस टेम्पल आदि यहाँ के पर्यटक स्थल हैं | इस राज्य में कई संस्कृतियों का मिश्रण देखने को मिलता है | भारत के कई राज्यों के लोग यहाँ आकर रोज़ी रोटी कमाते हैं |
ओडिशा ( Odisha )
यह भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है | इसकी राजधानी भुवनेश्वर है | ओडिशा को ‘मंदिरों की धरती’ के नाम से भी जाता है | प्रत्येक वर्ष हजारोें की तादाद में भक्त इस राज्य में जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा देखने आते रहते हैं। कलिंग के शासनकाल से ही यह ओडिशा राज्य लोकप्रिय बना हुआ है |
पुडुचेरी ( Puducherry )
पुडुचेरी पोंडिचेरी का दूसरा नाम है | ‘पूर्व का फ्रेंच रिवेरा’ कहलाने के कारण यह बहुत मशहूर पर्यटन स्थल है | पुडुचेरी स्वयं अपने आप में एक राजधानी है | पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है जहाँ प्राचीन स्मारक, बाग, समुद्र तट और संग्रहालय देखने को मिलता है | चेन्नई यहाँ का मशहूर शहर है |
पंजाब ( Panjab )
पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है | पंजाब को इन पांच नदियों – सतलज, ब्यास, रवि, चिनाब और झेलम की भूमि कहा जाता है | पंजाबियों का खास त्यौहार बैसाखी और लोहड़ी है जिसे पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।
राजस्थान ( Rajsthan )
राजस्थान भारत के उत्तर भाग में स्थित है | इस Indian state की राजधानी जयपुर है | यह पकिस्तान को छूता हुआ राज्य है| इसके अलावा यह पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों की सीमाओं से भी लगा हुआ है | यहाँ के महल, मंदिर, किले और थार रेगिस्तान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
सिक्किम ( Sikkim )
सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक प्रदेश है | इसकी राजधानी गैंगटॉक है | प्रकृति प्रेमियों के लिए यह क्षेत्र स्वर्ग के सामान है। साथ ही साथ यह सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। चीन, भूटान और नेपाल जैसे राज्यों को भी यह प्रदेश छूता है ।
तमिलनाडु ( Tamilnadu )
यह राज्य भारत के दक्षिण क्षेत्र में स्थित है | इसकी राजधानी चेन्नई है | यह प्रदेश केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों की सीमाओं से घिरा हुआ है। समुद्र तट, राष्ट्रीय पार्क, मंदिर, धार्मिक स्थल, पर्वत और वन्यजीवों के कारण यह भारत का सबसे बड़े पर्यटन स्थल है | भरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत मन को रिझा देते है।
तेलंगाना ( Telangana )
तेलंगाना कुछ वर्ष पहले आंध्र प्रदेश का हिस्सा था | उसके बाद 2014 में इसे भारत का 29वा राज्य घोषित कर दिया गया | तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है | यह Indian state कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से जुड़ा हुआ हैं। बटाउकम्मा और लश्कर बोनालू ऐसे दो त्यौहार हैं जो पूरे भारत में केवल इसी राज्य में मनाये जाते हैं |
त्रिपुरा ( Tripura )
त्रिपुरा एक पहाड़ी राज्य है जो भारत के उत्तर पूर्व दिशा के बीच स्थित है | इसकी राजधानी अगरतला है | बांग्लादेश, मिज़ोरम और असम जैसे तीन शहरों से जुड़े रहने के कारण इसे त्रिपुरा नाम से जाना जाता है | मंदिर और वन्यजीव अभयारण्य यहां का पर्यटक केंद्र हैं।
उत्तरप्रदेश ( Uttar Pradesh )
यह भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक राज्य है | इसकी राजधानी लखनऊ है | यह दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है | यहाँ के किले, स्मारक, तीर्थस्थल और दुनिया का सातवा अजूबा ‘ताजमहल’ लोगो के आकर्षण का केंद्र है |
उत्तराखंड ( Uttarakhand )
यह प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी देहरादून है | यहाँ पर गढ़वाल और कुमाउ क्षेत्र के लोग पाए जाते हैं। इस प्रदेश के हिल स्टेशन का नज़ारा देखने लायक होता है |
पश्चिम बंगाल ( West Bengal )
यह Indian state भारत के पूर्वोत्तर दिशा में है | यह नेपाल, बांग्लादेश और भूटान जैसे देशों की सीमाओं से लगा हुआ है | इसकी राजधानी कोलकाता है | इसके अलावा सिक्किम, असम, झारखंड, ओडिशा और बिहार जैसे प्रदेशों से भी घिरा हुआ है। दार्जिलिंग और सिलीगुढ़ी यहाँ के प्रसिद्ध हिल स्टेशन हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं |
You must log in to post a comment.