Tuesday, March 28
Shadow

कैसे पहली ही मुलाकात में अपने बॉयफ्रेंड को प्रभावित करें

यह सपना तो हर लड़की का होता हैं कि उसका एक बॉयफ्रेंड ( boyfriend ) हो, जो उसे समझे और उसे प्यार करे | पर ऐसा हमेशा संभव तो नही है कि आप किसी से मिलें और वह आपको पसंद करना शुरू कर दे | इसके लिए हमारे पास कुछ टिप्स हैं जिससे आपको पता चलेगा कि कैसे पहली ही मुलाकात में अपने बॉयफ्रेंड को प्रभावित करें (How to impress your boyfriend in the first meeting)

girl thinking


समय पर पहुंचे: बहुत सी लड़कियां देरी से पहुंचनें में अपनी शान समझती हैं, पर असलियत कुछ और ही है |  अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के समय का आदर करेंगी तो जरुर वह आपकी तरफ आकर्षित होगा और आपको एक समझदार लड़की समझेगा|

get ready for meeting

आकर्षित दिखें : यह बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि WESTERN कपड़ों को ही पहना जाये | बल्कि आप जिस लिबास में अच्छा महसूस करती हैं, उसे ही पहने और आत्मविश्वास ( full confidence ) से भरपूर होकर ही घर से निकलें | एक लड़के  के लिए उसकी गर्लफ्रेंड का चीज़ों को अच्छे से DEAL करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उसका सुन्दर दिखना | अगर आप सुन्दर हैं तो इतरायें नहीं क्यूंकि लड़के आजकल SMART गर्लफ्रेंड चाहते हैं |

girl in suit


उसके बारें में जानें: बहुत सी लड़कियाँ मिलते ही इतना बोलना शुरू कर देती हैं, कि  कई लड़के भाग खड़े होते हैं | अगर आपके पास बात करने के लिए बहुत कुछ है तो भी अपने आप पर थोडा संयम रखें, और उसे भी अपने बारें में बताने दें | जितना आप अपनी बातों को बताने के लिए बेचैन हैं, यह भी सोचें कि उसका भी यही हाल हो रहा होगा, तो इस बात को बिलकुल भी ignore न करें|

talk less

क अच्छा माहौल चारों तरफ बनाएं: यह बहुत जरुरी है कि उनसे मिलकर, किसी प्रकार की शिकायत न करें | ना आस-पास की चीज़ों की और  न ही किसी और की | इससे माहौल में खलल पड़ता है, और negative वाइब्स आती हैं | माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करें |
पहली मुलाकात में किसी को प्रभावित करना आसान नहीं है, पर मुश्किल भी नहीं है | To impress your boyfriend, इन चीज़ों का हमेशा धयान रखें | हमें पूरा भरोसा है कि आपको सफलता जरुर मिलेगी |

meeting place for couple

%d bloggers like this: