Wednesday, December 6
Shadow

जानिए GST से क्या हुआ बाजार में सस्ता

भारत में 1 जुलाई 2017 से एक नया टैक्स लागू किया गया, जिसे GST कहते है | पहले जहाँ  vat और service टैक्स लगा करता था अब GST के आने से नहीं लगेगा |  इस गुड्स और सर्विस टैक्स  ( GST ) के तहत अलग अलग टैक्स श्रेणियाँ बनाई गयी हैं |
जानिए GST से क्या हुआ बाजार में सस्ता | और देखते हैं किन चीज़ों पर कितना टैक्स लगेगा |
gst-for-all-tax

0 % tax लगने वाली वस्तुएं :- रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली खाद्य वस्तुओं पर 0% tax लगाया गया है | अब दूध, फल, सब्जियाँ, गुड़, नमक, अंडा, चावल, पापड़, रोटी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा | यहाँ तक कि खुला खाद्य पदार्थ जैसे पनीर, जानवरों का चारा, कॉन्डम, किताबें, गर्भ निरोधक गोलियाँ आदि पर भी 0 % GST लगेगा |

5 % tax लगने वाली वस्तुएं :- चाय, कॉफी, अगरबत्ती, कैरोसीन, खाने का तेल, काजू-किशमिश, सोयाबीन पर यह टैक्स लगाया जायेगा | इसके अलावा ब्रांडेड अनाज, ब्रांडेड पनीर, एलपीजी, कोयला, तांबे के बर्तन, लोहा स्टील आदि चीज़ों  पर भी 5 % GST लगेगा | 500 रूपये तक के जूते और 1000 रूपये तक के कपड़े पर भी यही टैक्स लगेगा |

12 % tax लगने वाली वस्तुएं :- घी, मख्खन, दूध से बने पेय पदार्थ, ड्राई फ्रूट्स, नॉनवेज, नमकीन जैसे खाद्य पदार्थों पर 12 % GST लगेगा | 12 % tax लगने वाली वस्तुओं में बायो गैस, मोमबत्ती, टूथ पाउडर, चश्में का लेंस, खेल का सामान, मोबाइल फ़ोन आदि शामिल है | ट्रैक्टर, साइकिल जैसी चीजों को खरीदने में यही GST लगेगा |

gst at 12 percent



 18 % tax लगने वाली वस्तुएं :- साबुन, बालों का तेल, refind sugar, सॉस, सूप, मिनरल वाटर, जैम पर 18 % tax लगेगा | प्रिंटर, कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा | बाजार में बिकने वाली preserved vegetables पर कर लगेगा |
28 % tax लगने वाली वस्तुएं :- बाइक, स्कूटी, कार जैसी गाड़ियों को खरीदने में  28 % GST लागू किया गया है | इसके अलावा  चॉकलेट, परफ्यूम, डिओड्रेंट, पान मसाला, मेकअप किट, शेविंग क्रीम, सोप, टूथ पेस्ट जैसी  आदि चीजों पर भी  28 % लगेगा | फ्रिज, टेम्पर्ड ग्लास, डिश वाशिंग मशीन, प्लास्टिक  सामान का भी यही टैक्स होगा |
gst at 28 percent

Leave a Reply

%d bloggers like this: