वैसे तो Dhinchak Pooja के गाने के बारे में हर कोई जानता है | न जाने क्यूँ फिर भी लोग उसके गाने सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं | हाल ही में Dhinchak Pooja का नया गाना “बापू दे दे थोड़ा कैश” लांच हुआ है | वह अपनी अजीबो गरीब आवाज के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है |आइये देखते हैं आखिर क्यूँ और कैसे बेसुरी आवाज की मलिका ढिंचैक पूजा के गाने हुए मशहूर |
ढिंचैक पूजा के गानों के अटपटे बोल:-
Dhinchak Pooja जब भी कोई गाना गाती है उनके बोल अटपटे से ही लगते हैं | बिना सिर पैर का गाना लगता है | इन सब के बावजूद भी वह सोशल मीडिया में छाई हुई है |
- उनका पहला गाना “स्वैग वाली टोपी” है | इसी गाने से वह लोगो के बीच आयी | गाने को देखेंगे तो आप बोल के अनुसार Dhinchak Pooja और उनके दोस्तों को SWAG WALI TOPI पहने हुए नज़र आएंगे |
- इनका दूसरा गाना “दारू दारू ” ( Daru Daru ) है | जिसको उन्होंने एक बार में फ़िल्माया है | इस गाने को सुनने के बाद ऐसा लगता है जैसे वो जबरदस्ती लोगो को दारू पिलाना चाहती है |
- तीसरा गाना “सेल्फी मैंने ले ली आज” ( Selfie maine leli aaj ) है | इस गाने में Dhinchak Pooja हर जगह अपनी selfie लेते हुए नज़र आ रही है | कभी गाड़ी में खड़े होकर तो कभी अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहीं हैं | वैसे भी आज कल लोगो को सेल्फी का बहुत चस्का चढ़ा रहता है | जिसके चलते यह बहुत famous हुआ है |
- चौथा गाना “दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर ” ( Dilo ka shooter hai mera scooter ) है | हालाँकि पहले गानो की अपेक्षा यह गाना उतना खास नही था | फिर भी लोगो में उनके गाने को सुनने की उत्सुकता बनी रही | न चाहते हुए भी एक बार उनका गाना जरूर सुना जाता है |
- पाँचवा गाना हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसके बोल “बापू दे दे थोड़ा कैश” ( Bapu dede thoda cash ) है | वह कैश से भरे सूटकेस लेकर अपने दोस्तों के साथ खूब शॉपिंग करती हुई नज़र आ रही हैं | दिनों दिनों पिछले सभी गानो की तरह ही इसके रिव्यु दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं |
इंटरव्यू के दौरान Dhinchak Pooja ने अपने बारे में यह बताया:-
- Dhinchak Pooja की उम्र महज़ 23 साल है | और वह दिल्ली से मास्टर्स की डिग्री कर रहीं हैं |
- Dhinchak शब्द उन्हें अच्छा लगता है इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे Dhinchak लगाया है | उन्हें लगता है कि उनके गाने ढिंचैक होते हैं |
- उन्हें बचपन से ही गाने का शौक है इसलिए वह अपना करियर गाने में ही देखती हैं |
- उनसे पूछा गया कि लोग सोशल मीडिया पर आपके बारे में बुरा भला कहते हैं, तो कैसा लगता है ? इस पर उन्होंने कहा की मै उनके कमेंट को पॉजिटिव वे में लेती हूँ |
इस तरह से ढिंचैक पूजा की दीवानगी लोगो में बढ़ती जा रही है| इतना गन्दा गाना गाने के बावजूद भी उनके करोड़ो की तादाद में फैंस देखने को मिलते है | भले ही ये फैंस अपने मजे के लिए इनके गाने सुनते है और मजाक उड़ाते है, पर इन सब से पूजा को कोई फर्क नहीं पड़ता है| कहा जा रहा है कि जल्द ही वह बिग बॉस में दिखेंगी |
You must log in to post a comment.