दही बहुत लोगों को भाता है, और गर्मियों में तो इससे होने वाले फायदे भी अनेक हैं| दही, एक चमत्कारी खाद्य पदार्थ है (Curd, a miraculous foodstuff ) | इसकी एक विशेषता यह है कि आप इसे खाने के साथ भी उपयोग कर सकते हैं, साथ ही साथ यह सौंदर्य और आपके बालों को भी मजबूत बनाने में समर्थ है | दही में बहुत से गुण हैं जैसे कि यह CALCIUM से भरपूर होता है, जो आपकी हड्डियों को ताकत ( strong ) देता है |
दही को विभिन्न नामों से अलग अलग भाषाओं में जाना जाता है | जैसे की कन्नड़ में इसे “मोसारू”, हिंदी और मराठी में “दही”, गुजराती में “दहीम”, और तमिल एवम मलयालम में “तयिर” के नाम से जाना जाता हैं|
आइये जानते हैं दही से होने वाले फायदों के बारे में ….
आप कैसे इसका लाभ अपने सौंदर्य को बढ़ाने में और तंदरुस्त रहने में उपयोग कर सकते हैं:
- दही को नीबू, और बेसन के साथ मिलाकर उपयोग करें, इससे आपकी त्वचा चमकदार और गोरी बनती है |
- आप दही का इस्तेमाल, अपने शरीर के जले हुए भागों पर भी कर सकते हैं, आपको तुरंत आराम मिलेगा |
- दही को करी पत्ते, नमक और पानी के साथ मिलाकर लगाने से आपको होठ और जीभ के सम्बन्ध में कभी कोई परेशानी नही होगी |
- दही को शहद के साथ उपयोग करने से आपकी त्वचा हमेशा जवान बनी रहेगी |
यह तो थे दही से होने वाले फायदों का विवरण, अगर आप देखें तो दही का जरूरत से ज्यादा मात्र में इस्तेमाल भी नुक्सान दायक है |
दही के सेवन के साथ कुछ चीज़ों का ख्याल रखें:
- मीठे दही का ज्यादा सेवन करने से आपको सांस ( asthma ) की बीमारी होने का डर बना रहता है |
- दही ( yogurt ) का सेवन करने से पहले और बाज़ार से खरीदते समय उसकी EXPIRY डेट का जरुर ध्यान रखें |
- दही का रोजाना इस्तेमाल, आपकी त्वचा से काले धब्बे और झुरियों को हटाता है |
- दही को बालो में इस्तेमाल करने से बाल, चमकदार, रुसी रहित और मुलायम बन जाते हैं |
- दही विटामिन E से युक्त होता है, इसका सेवन आप त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए भी कर सकते हैं |
You must log in to post a comment.