Thursday, October 5
Shadow

बॉलीवुड अभिनेत्री,डांसर,पॉलिटिशियन- हेमामालिनी का जीवन-चरित्र

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल या बसंती शब्द सुनते ही बस एक ही सख्श याद अाता है जिसका नाम हेमा मालिनी है | हेमा मालिनी का पूरा नाम हेमामालिनी आर चक्रवर्ती है |
यह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा की सांसद हैं |
पृष्ठभूमि :-
हेमा मालिनी एक तमिलियन हैं, उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मनकुडी में हुआ था | इनकी माता का नाम जया चक्रवर्ती और पिता का नाम वी.एस.आर चक्रवर्ती है |

Hema_Malini_Childhood_image

विवाह :-
हेमा मालिनी की शादी 1980 मे भारत के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र के साथ हुई | धर्मेन्द्र देयोल की हेमा मालिनी के साथ यह उनकी दूसरी शादी है और उनकी दो बच्चियां ईशा देओल और अहाना देओल हुई जिनकी शादी हो चुकी है | धर्मेन्द्र जी की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ 1954 मे हुई थी | जिनके दो लड़के सन्नी देयोल और बॉबी देयोल है तथा दो लड़किया अजेता और विजेता देयोल हैं |
dharmendra_with_hema_malinihema_family dharmendra_family

 

फ़िल्म कैरियर :-
हेमा मालिनी बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और साथ ही नृत्यांगना हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इन्होंने अपना फिल्मी कैरियर राज कपूर के साथ “सपनों के सौदागर”से शुरू की | शुरूवाती दौर मे उन्हें कई रिजेक्शन मिले,कोई भी उन्हें अपनी फिल्मो मे साइन नही करना चाहता था ,यहाँ तक की उन्हें ये भी कह दिया गया था कि उनमें स्टार अपील नहीं है | लगभग 1968 तक वह फ़िल्म इंडस्ट्री मे अाने के लिए संघर्ष करती रहीं | उसके बाद सन् 1968 मे बनी सपनों का सौदागर फ़िल्म उनके लिए सुनहरा मौका लाया जिसमे उन्होंने पहली बार नायिका के रूप मे काम किया और इस फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक और अभिनेता दोनो ही राजकपूर रहे | उसके बाद 1970 मे “जॉनी मेरा नाम”, 1971 मे “अंदाज”, 1972 मे “सीता और गीता “, 1975 मे “शोले”, 1975 मे “खुशबू”, 1977 मे “किनारा”, 1979  मे “मीरा”,2003 मे “बागबान”,और 2004 मे “वीर जारा” जैसी कई सुपर डुपर हिट फिल्मो मे काम किया |
सन् 1992 में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को फिल्म “दिल आशना है” के लिए साइन करवाया जिसका निर्माण और निर्देशन खुद किया |

hema_basantihema_movie

 

टेलीविजन धारावाहिक:-
सन् 1990 से हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे पर काम करना चालू किया और एक धारावाहिक “नुपूर” का निर्देशन किया | उसके बाद 1995 मे धारावाहिक  मोहिनी का निर्माण और निर्देशन भी किया |

hemamalini_tv

 

अवार्ड:-
इस तरह से हेमा मालिनी ने अपने चार दशक के सिने कैरयिर मे अब तक लगभग 150 फिल्मो मे काम किया है |
1973  मे “सीता और गीता” फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
1999 मे हेमा मालिनी को फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए फिल्मफेयर का लाइफटाइम एचीश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है |
2000 मे हेमा मालिनी को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया |

 

hema_award

 

डांसिंग कैरियर :-

हेमामालिनी एक भरतनाट्यम डांसर है | डांस उनका पहला प्यार है | वह दुर्गा, मीरा, रामायण, सावित्री और राधा कृष्ण जैसे विभिन्न कलाओं के साथ दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही हैं ।

hema_dance

राजनीति कैरियर :-
हेमा मालिनी ने समाज सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति मे अपना कदम रखा |
2003 में हेमा मालिनी को राज्य सभा (भारत की संसद) के लिए नामांकित किया गया था |
2004 मे ये भारतीय जनता पार्टी की मदद से राज्यसभा की सांसद चुनी गईं और वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा की सांसद हैं |

hema_bjp

%d bloggers like this: