बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिया इस्तीफा और फिर मुख्यमंत्री बनकर संभाली बागडोर
आरजेडी के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण नितीश कुमार और उनके बीच आपसे मतभेद हो गए | जिसके चलते 26 जुलाई 2017 की शाम को Bihar Chief Minister Nitish Kumar resigned. बात यहीं नही ख़त्म हुई | असली बवंडर तो तब आया जब वह पुनः मुख्यमंत्री बन गए |
आखिर क्या हुआ था :-
नितीश कुमार का एक ओर इस्तीफा देना और पुनः मुख्यमंत्री का पद मिल जाना एक नाटक के सामान लग रहा था |
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफा देने पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव भड़क गए | इससे वहां हड़कम मच गयी | फिर अचानक से नितीश कुमार को ट्वीटर पर बधाई मिलने लगी | और यह बधाई स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी |
पुनः बने मुखयमंत्री :-
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई | जो उनकी ईमानदारी को दर्शाता है | इस्तीफा देने के कुछ ही समय पश्चात् ही नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर बधाई दी | मोदी जी ने नितीश कुमार की ईमानदारी की प्रशंसा की | और इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने |
लालू प्रसाद ने कहे अपशब्द :-
नीतीश के फैसले पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बहुत से तने कसे | उन्होंने कहा -नितीश कुमार बीजेपी और आरएसएस से मिले हुए हैं | यह सब कुछ पहले से ही सेट था | लालू ने ये भी कहा कि आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस विधायक सभी मिलकर एक बैठक करें, और अपना मुख्यमंत्री पुनः चुनें | न नीतीश न तेजस्वी, बल्कि कोई और मुख्यमंत्री बने |
17 साल बाद नितीश कुमार की बीजेपी में वापसी :-
लालू के कहे गए शब्दों से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सक्रिय हो गए | और फिर सन्देश भेजकर बिहार के बीजेपी के विधायकों की बैठक बुलाई गई और नीतीश कुमार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया गया | नितीश कुमार ने पुनः राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और सुशील मोदी से मुलाकात की | और फैसला लिया गया कि वही मुख्यमंत्री बनेंगे | आज 27 जुलाई 2017 को वह फिर मुखयमंत्री बनेंगे और बीजेपी के साथ सत्ता संभालेंगे |