प्रायः हम लोगों को फेस एक्ने ( मुहासों ) से परेशान होते हुए देखा है | पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बैक एक्ने ( back acne ) की भी समस्या हो जाती है | ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है | ऐसे लोगों को डीप गले के कपड़े पहनने में परेशानी होती है | कई बार उनके लिए डीप गले का ब्लाउज, कुर्ती आदि पहनना एक सपने के समान हो जाता है | मुँह के मुहासों ( face acne) को दूर करने के लिए हम कुछ न कुछ उपचार करते हैं | ठीक इसी तरह हमे बैक एक्ने का भी ख्याल रखना आवश्यक है | ऐसा न करने पर कहीं न कहीं आपको सुन्दर दिखने में कमी लगेगी, या फिर आप उसे छुपाते फिरे | हमारे पास कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनके लगातार उपयोग करने से आपके बैक एक्ने दूर हो जायेंगे |
इस लेप को अवश्य लगाएं :-
अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई नहीं है तो आप मुल्तानी मिट्टी और दूध के पेस्ट को बना लें | और फिर इस लेप को हल्का सा मसाज करते हुए लगाए | उसके बाद इसे पूरी तरह से सूख जाने दें | सूखने के बाद उस जगह को साफ पानी से धो लें | ऐसा करने से आपके back acne सूखने लगेंगे |

अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है तो आप मुल्तानी मिट्टी की जगह बेसन का भी प्रयोग कर सकते हैं | यह प्रक्रिया हफ़्ते में 2 से 3 तीन बार अवश्य करें |

इसके रस से दाग को करें दूर:-
जैसा कि आप जानते हैं कि खीरे का जूस कितना लाभकारी है | फिर चाहे वह पेट की बात हो या चेहरे की हो | खीरे का रस दाग धब्बों ( pimples ) को हटाने में बहुत लाभकारी होता है | ऊपर बताये गए लेप को लगाने के बाद आप खीरे के रस से उस पर मसाज करें | अगर रस नहीं है तो आप खीरे के स्लाइस से भी मसाज कर सकते हैं | ऐसा काम से कम 5 मिनट तक करें | इस उपाय से आपकी बैक की स्किन ताज़ा और साफ दिखाई देंगी |

अगर खीरा न हो तो आप एलोवेरा का भी पेस्ट लगा सकती है | यह पेस्ट आपको मार्किट में आसानी से मिल जाता है|

नहाते समय ध्यान रखें :-
जब भी आप नहाने जाते हैं तो आप अपने हाथ, पैर और मुँह की सफाई का ख्याल जरूर रखते हैं | पर कई बार गर्दन या बैक की सफाई भूल जाते हैं | ऐसा करने से इन पार्ट्स पर गंदगी जमने लगती है | और जिसका नतीजा डार्क स्पॉट या फिर back acne भी हो सकता है | तो कोशिश करें नहाते समय आप लूफा का उपयोग करें और थोड़ी सफाई अपने पीठ (back) पर भी कर लें |

You must log in to post a comment.