Tuesday, October 3
Shadow

अरविन्द केजरीवाल और उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

Arvind Kejriwal के बारे में आज कौन नही जानता है, आखिर वह हमारी दिल्ली के मुख्यमंत्री ( chief minister) हैं | अगर उनके राजनितिक यात्रा पर अगर नज़र डालें तो वह काफी विवादस्पद रही हैं वह 2012, में पहली बार चुने गए थे, और उन्होंने ५० दिनों के अंतराल में ही इस्तीफा दे दिया था, उनका यह कदम बहुत ही चौंका देने वाला था | और कई लोगों ने इसे बहुत सराहा था, बल्कि कुछ ने काफी निंदा भी की थी |

arvind kejriwal chief minister

अरविन्द केजरीवाल का मानना है कि बड़े बदलाव का आरम्भ हमेशा एक छोटी चिंगारी से ही होता है और इसी को अपना उद्देश्य मानते हुए, उन्होंने भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का अपने साथियों के साथ जिम्मा उठाया | और AAP  (आप) नामक राजनीतिक पार्टी की रचना की | इस आन्दोलन को आगे बढाने में उनके साथियों ने उनका बहुत साथ निभाया, और उन्हें 70 में से 67 सीटों से जीताकर, विजयी बनाया | यह एक ऐसी ऐतिहासिक जीत थी, जिसने देश की प्रमुख पार्टी को लम्बे समय के बाद इतने बड़े पैमाने पर इस कदर मात दी |

अरविन्द केजरीवाल 

arvind kejriwal family

Arvind Kejriwal का जन्म 16 अगस्त 1968  में हरियाणा में हुआ था, उन्होंने अपनी जीविका की शुरुआत टाटा स्टील से की | पर वह अपना ज्यादा समय वहां नहीं बिता सके क्यूंकि उन्हें हमेशा से ही सिविल सर्विसेज में जाने की बहुत इच्छा थी|

उन्होंने इंडियन इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट मे आने के कुछ ही दिनों के पश्चात सुनीता जी से विवाह कर लिया, जो कि एक IRS अफसर हैं| इस विवाह से आज इनके पास एक बेटे और बेटी हैं | उनका दाम्पत्य जीवन बहुत सफल रहा |

अरविन्द केजरीवाल आमिर खान की फिल्मों को काफी पसंद करते हैं, और वह एक शाकाहारी व्यक्ति हैं | उन्होंने 2012  में स्वराज नामक  एक किताब की रचना की जो की हिंदी और इंग्लिश दोनों में उपलब्ध हैं|

Arvind kejriwal swaraj book

%d bloggers like this: