Friday, March 24
Shadow

भारतीय रिजर्व बैंक के 23वे गवर्नर रघुराम राजन का जीवन परिचय व उनकी उपलब्धियां 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारत का केंद्रीय बैंक होता है और अार. बी.अाई. के गवर्नर सबसे वरिष्ठ बैंक कर्मी होते हैं |  वैसे तो भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना सन् 1935 मे हुई थी और इसके प्रथम गवर्नर ” सर ओसबोर्न ” थे | अब तक कुल 22 लोगो ने इस पद को संभाला था और वर्तमान मे ” रघुराम राजन ” 23 वे गवर्नर के रूप मे कार्यरत हैं |

 

पृष्ठभूमि :-
रघुराम राजन का पूरा नाम ” रघुराम गोविंद राजन ” है | इनका जन्म 3 फरवरी 1963 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे हुअा था | वह एक तमेलियन हैं | उनके पिता “अार. गोविंद राजन” भारत मे ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ में एक वरिष्ठ अधिकारी थे।

 

शैक्षिक जीवन:-
12 वी कक्षा के बाद उन्होंने 1985 मे दिल्ली के अाई.अाई.टी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री प्राप्त की और उन्हें डायरेक्टर्स गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया | उसके बाद उन्होंने सन् 1987 मे अहमदाबाद के इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट से एम.बी.ए. की पढ़ाई कम्पलीट की | यहां पर भी उन्हें गोल्ड मैडल मिला | उनकी पढ़ाई यही नही रुकी बल्कि 1991 मे  एम.आई.टी के स्लोअन बिज़नस स्कूल से अर्थशास्त्र विषय मे  पी.एच.डी. भी  किया
Raghuram_Rajan_at_IIM

 

कैरियर:-

  • पी.एच.डी. की पढ़ाई पूरी करने के बाद सन् 1991 मे शिकागो यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अपना करियर प्रारंभ किया |
  • 2003 में वे ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ में बतौर आर्थिक सलाहकार और अनुसंधान निदेशक (मुख्य अर्थशास्त्री) नियुक्त हुए।
  • वर्ष 2007 में शैक्षणिक करियर में कुछ समय के लिए वापस लौटे।
  • वर्ष 2008 में उन्हें भारतीय योजना आयोग द्वारा नियुक्त वित्तीय सुधार समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
  • वर्ष 2011 में वे ‘अमेरिकन फाइनेंस एसोसिएशन’ के अध्यक्ष बने |
  • अगस्त 2012 को कौशिक बासु के स्थान पर रघुराम राजन को भारत सरकार का मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
  • 4 सितम्बर 2013 को डी. सुब्बाराव की सेवानिवृत्ति  के बाद  भारतीय रिज़र्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया गया।
rajan_raghuram_oath

 

विवाह :-
रघुराम राजन का विवाह राधिका पूरी राजन से हुअा जो उनकी अहमदाबाद मे अाई.अाई.एम. कॉलेज मे सहपाठी थी |  अभी राधिका राजन शिकागो लॉ स्कूल के विश्वविद्यालय में कानून में एक व्याख्याता है | और इनका एक बेटा और एक बेटी हैं |

raghuram rajan and his wife

लेखक:-

  • अप्रैल 2009 में द इकोनोमिस्ट के लिए अतिथि स्तम्भ लिखा |
  • 2004 में उनकी सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम कैपिटलिस्ट पुस्तक  प्रकाशित हुई |
  • 2010 में फाल्ट लाइन्स: हाऊ हिडेन फैक्टर्स स्टिल थ्रेटेन्स द वर्ल्ड इकोनॉमी?  प्रकाशित हुई |
raghuraman_book_fault_lineraghu_book1

 

पुरस्कार :-

  • 2003 मे अमेरिकन फाइनेंस एसोसिएशन’ द्वारा पहला प्राइज “ फिशर ब्लैक ” का प्राप्त हुआ |
  • 2010 मे  फाईनैंशियल टाईम्स-गोल्डमैन सैक ने “बेस्ट बिज़नस बुक” का पुरस्कार दिया |
  • 2011- में नासकोम द्वारा – ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला |
  • 2012- में इन्फोसिस द्वारा-आर्थिक विज्ञान के लिए सम्मान मिला |
  • 2013- वित्तीय अर्थशास्त्र के लिए सैंटर फार फाइनेंशियल स्टडीज़, ड्यूश बैंक सम्मान मिला |
  • 10 अक्टूबर, 2014 को ‘यूरोमनी’ पत्रिका द्वारा सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंक गवर्नर पुरस्कार मिला |
  • 2016 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंकर पुरस्कार ‘दि बैंकर” द्वारा नवाजा गया |

deutsche_bank_prize_raghu_ramanrahuraman_Euromoney_award

%d bloggers like this: