केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के अनुसार गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण होना चाहिए। यह एक सही तरीका है भ्रूण हत्या को रोकने का। इस तरह से गर्भवती महिला और बच्चे का ध्यान रखा जा सकता है। इस तरह कन्या भ्रूण हत्या रोकी जा सकेगी। फिलहाल यह उनका विचार है।
मेनका जी का कहना है कि प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए इसे अनिवार्य कर देना चाहिए। इससे हम कई हद तक परेशानी को सुलझाने में सक्षम होंगे,और बेटियों को बेहतर पोषण मिल सकेगा। इस पर बात पर अभी चर्चा चल रही है।
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। राजस्थान राज्य के लड़कियों के लिए पैसे देने के बजाय बेहतर कार्यक्रम चलाए जाने की बात कही। यह एक तरीका है गर्भ में बेटियों को मार दिए जाने की समस्या से छुटकारा पाने का। क्योंकि गैरकानूनी रूप से अल्ट्रासाउंड कराने वाले लोगों को पकड़ना आसान नहीं है।
You must log in to post a comment.